रहमान के संगीत के साथ होगा सैफई समारोह का आगाज
Advertisement

रहमान के संगीत के साथ होगा सैफई समारोह का आगाज

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के 77वें जन्मदिन के मौके पर उनके पैतृक गांव सैफई में अगले दो दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक समारोह की तैयारी है। शुरुआत ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान के कार्यक्रम से होगी।

रहमान के संगीत के साथ होगा सैफई समारोह का आगाज

इटावा (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के 77वें जन्मदिन के मौके पर उनके पैतृक गांव सैफई में अगले दो दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक समारोह की तैयारी है। शुरुआत ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान के कार्यक्रम से होगी।

सपा मुखिया के गांव में हर वर्ष आयोजित होने वाले ‘रणवीर सिंह स्मृति सैफई’ महोत्सव के अध्यक्ष धर्मेद्र यादव ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शनिवार को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान के कार्यक्रम से होगी। कार्यक्रम कल शाम सात बजे से सैफई एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा। 22 नवंबर को सपा मुखिया का 77वां जन्मदिन भी है।

धर्मेद्र ने बताया कि रहमान अपने सहकलाकारों के साथ संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के लिए मुंबई से आये तकनीकी कारीगरों द्वारा विशाल और भव्य स्टेज का निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम को सभी देख सकें इसके लिए स्टेडियम के बाहर कई बड़ी स्क्रीन लगायी गयी हैं। पूरे स्टेडियम को सपा झंडे के रंग हरा-लाल से रंगा गया है।

ग्रामीण आयुर्वेदिक संस्थान पैरामेडिकल संस्थान (रिम्स) के निदेशक टी प्रभाकर ने बताया कि सैफई रिम्स के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 22 नवंबर को संस्थान इन्डोर स्टेडियम में मनाएगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा संस्थान की ओर से कार्यक्रम में केक काटेंगे। उनके जीवन से संबंधित स्लाइड शो दिखाया जायेगा। इस अवसर पर मेडिकल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे और रक्तदान कार्यक्रम संपन्न होगा।

सैफई को पहुंचने वाले मार्गो पर आगन्तुकों के स्वागत के लिए तोरण द्वार लगाये गये हैं। वाहनों के लिए पार्किंग बनाए गये है। स्टेडियम में विशिष्ट अतिविशिष्ट लोगों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अलग अलग व्यवस्था की गयी है। अनुमान के तहत एक लाख लोगों के लिए व्यवस्था की गयी है। सैफई की सड़कों के दोनों तरफ तथा इमारतों को रंग बिरंगे झालरों विद्युत प्रकाश से सजाया गया है। धर्मेद्र ने बताया कि प्रयुक्त होने वाले फूलों को विदेशों से मंगाया गया है। रात्रि में आलीशान आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए इटावा के एडीएसपी लल्लन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा में 15 जिलों के तीन हजार सुरक्षाकर्मी को लगाया गया है, जिसमें एक हजार पुलिसकर्मी इटावा जनपद के है। तीन हजार सफाईकर्मियों की मदद से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

20 नवंबर को अपरान्ह प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मुंबई से सैफई पहुंचने पर ए आर रहमान व साथियों को हवाई पट्टी पर स्वागत किया तथा तैयारियों का जायजा लिया।

Trending news