सेना के जवान ने शादी में मांगा दहेज, खाप पंचायत ने लगाया प्रतिबंध
Advertisement

सेना के जवान ने शादी में मांगा दहेज, खाप पंचायत ने लगाया प्रतिबंध

एक खाप पंचायत ने दहेज प्रथा पर एक अनूठा कदम उठाते हुए दहेज मांगने पर सेना के एक जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह घटना जिले के रसूलपुर गांव की है।

मुजफ्फरनगर : एक खाप पंचायत ने दहेज प्रथा पर एक अनूठा कदम उठाते हुए दहेज मांगने पर सेना के एक जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह घटना जिले के रसूलपुर गांव की है।

बालयान खाप पंचायत प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगने पर गुरुवार शाम जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा और 81,000 रुपया का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने बताया कि जवान की शादी 24 अप्रैल को तय हुयी थी। बाद में उसके परिजन ने कासिमपुर गांव की लड़की के परिजन से दहेज में कार की मांग की।

टिकैट ने बताया कि विवाद को लेकर लड़की के परिवार के आग्रह पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्षों के सदस्य मौजूद थे।

Trending news