Badaun News: बदायूं में पत्नी के वियोग से दुखी होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पत्नी 10-15 दिन पहले प्रेमी से बच्चे लेकर फरार हुई थी. जेब से सुसाइड नोट मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की
Trending Photos
)
बदायूं न्यूज/अमित अग्रवाल : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा माधव गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दुर्विजय सिंह (40) पुत्र चेतराम के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
क्या है पूरा मामला ?
परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्विजय की पत्नी करीब 10 से 15 दिन पहले घर से एक बच्चे को साथ लेकर कथित रूप से एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी. इस घटना के बाद दुर्विजय मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था. उसने पत्नी की गुमशुदगी और शक के आधार पर स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन पत्नी की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि इसी सदमे और मानसिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
कहां मिला सुसाइड नोट
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की. पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने पत्नी के जाने का जिक्र करते हुए अपना दर्द और टूटन व्यक्त की है। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.
गांव में शोक, परिवार में कोहराम
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। गांव के लोगों का कहना है कि दुर्विजय शांत और मेहनती स्वभाव का था, लेकिन पत्नी के चले जाने के बाद वह टूट चुका था.
डिसक्लेमर- Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मानने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
यह भी पढ़ें :बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, जालौन में अपने लाल का शव देख तोड़ा दम