Bareilly modern townships: उत्तर प्रदेश के बरेली में शहरी विकास की दिशा में दो बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो गया है. शहर के विस्तार और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने नई आवासीय और औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना को गति दी है.
Bareilly modern townships: उत्तर प्रदेश के बरेली में शहरी विकास की दिशा में दो बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो गया है. शहर के विस्तार और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने नई आवासीय और औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना को गति दी है.
1/6बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकंडन ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास और बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटे नौ गांवों की 267.19 हेक्टेयर भूमि पर नई आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी. इस परियोजना के लिए अब तक 424.36 करोड़ रुपये खर्च कर 78 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है.
2/6योजना के तहत 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कें बनाई जाएंगी, जबकि सभी आंतरिक सड़कें 18 मीटर चौड़ी होंगी. टाउनशिप में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र, एम्यूजमेंट पार्क, कम्युनिटी सेंटर और अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. बीडीए के अनुसार, दोनों योजनाओं के लिए अब तक 445.27 करोड़ रुपये खर्च कर 88 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है. साथ ही शेष भूमि के अधिग्रहण और ग्राम समाज की जमीन के पुनर्ग्रहण की कार्रवाई भी जारी है.
3/6बरेली की दूसरी महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली रोड से सटी 126.30 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप है. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यहां सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा. मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए.
4/6इस परियोजना के लिए बीडीए अब तक 20.91 करोड़ रुपये खर्च कर 10 हेक्टेयर भूमि खरीद चुका है. प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली नेटवर्क, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम, हरित क्षेत्र, ई-चार्जिंग स्टेशन, गैस पाइपलाइन, कॉमन पार्किंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और फायर स्टेशन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
5/6दोनों परियोजनाओं में शामिल 38 हेक्टेयर ग्राम समाज एवं शासकीय भूमि के पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है. बीडीए अधिकारियों का मानना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद बरेली में नियोजित शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी. साथ ही निवेश आकर्षित होगा, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
6/6लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.