भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर, नहीं रहा ये बड़ा स्टार
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा में शोक की लहर, नहीं रहा ये बड़ा स्टार

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गीतकार श्याम देहाती अब हमारे बीच नहीं रहे. कोरोना की वजह से सोमवार को उनका निधन हो गया. श्याम देहाती 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

फाइल फोटो (श्याम देहाती)

नई दिल्ली:भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गीतकार श्याम देहाती अब हमारे बीच नहीं रहे. कोरोना की वजह से सोमवार को उनका निधन हो गया. श्याम देहाती 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनका इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था..

भोजपूरी सिनेमा के लाल की अचानक से मौत से पूरी भोजपुरी इंड्रस्ट्री में शोक की लहर है. इंड्रस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. श्याम देहाती अपने पीछे दो बच्चों और पत्नी को छोड़ गए हैं. 

खेसारी लाल यादव ने क्या लिखा ?
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने श्याम देहाती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, हम सभी की लाख कोशिशों के बावजूद भी हमारा भाई श्याम देहाती अब हमारे बीच नहीं रहा. ये मैसेज हमसे शेयर नहीं किया जा रहा है. मन बहुत भारी हो गया हो है. भाई आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आपका लिखा हर गीत  हम सभी के बीच आपके होने का एहसास दिलाएंगे.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कैसे याद किया ?
श्याम देहाती के निधन पर पवन सिंह दुख व्यक्त किया और लिखा वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे, इसके साथ ही उन्होने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

 काजल राघवानी ने क्या लिखा?

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajal RaghwaniSave Animals (@kajalraghwani)

श्याम देहाती का सफर
श्याम देहाती बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले थे. वो अपना करियर बनाने के लिए साल 2006 में मुंबई आए थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शेवाला' से की थी. उसी फिल्म से निरहुआ का गाना 'मिसिर जी तू तो बड़ा बड़ा ठंडा' खूब लोकप्रिय हुआ था. 

WATCH LIVE TV

Trending news