Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2994173

मुख्यमंत्री जी एक भैंस खरीद दीजिए....बांदा की मुस्लिम महिला ने सीएम योगी से कर दी ये डिमांड

Banda News: बांदा की महिला मुस्लिम ने सीएम योगी से ऐसी डिमांड कर दी कि सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. महिला को भरोसा भी है कि सीएम योगी उनकी डिमांड पूरी कर देंगे. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

अतुल मिश्रा/बांदा: यूपी के बांदा में एक मुस्लिम परिवार की महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल में एक भैंस खरीद कर देने की मांग की है. मुस्लिम महिला का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ हर गरीब की सुनते हैं तो हमारी भी जरूर सुनेंगे. महिला की डिमांड की अब चर्चा हो रही है.   

यह है पूरा मामला 
बता दें कि बांदा के नरैनी ब्लॉक के जबरापुर गांव में अली हुसैन और उसकी पत्नी तकदीरन अपने चार बच्चों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते हैं. बच्चे बड़े होने लगे और खर्च बढ़ने लगा तो उन्होंने गांव के ही कुछ बड़े लोगों से और जिनके यहां मेहनत मजदूरी करते हैं उन लोगों के यहां से 1 लाख 50 हजार रुपये कर्ज लेकर के दो भैंसे खरीदी. महिला का कहना है कि दूध बेचकर वह परिवार का भरण पोषण करेंगे और बच्चों की शिक्षा भी होगी, लेकिन परिवार में आफत टूट पड़ा. 

बच्चा देने के बाद भैंसों की मौत हो गई 
महिला का कहना है कि बच्चा देने के कुछ दिन बाद ही अचानक चंद घंटों के अंदर ही दोनों भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आनंद फाइनेंस में लेखपाल वॉच शिक्षकों को सूचना दी गई. भैंसों का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन अब भैंसों की रिपोर्ट लगाने के लिए चिकित्सक पैसे की मांग कर रहे हैं. फिलहाल लेखपाल ने रिपोर्ट लगाकर शासन को भेज दी है. गांव के लोगों की मानें तो इन लोगों के इनकम का कोई स्रोत नहीं है, जमीन के नाम पर एक भी टुकड़ा नहीं है. प्रधानमंत्री आवास से घर जरूर मिल गया है, लेकिन मेहनत मजदूरी करके यह लोग गुजारा करते थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

विवेकाधीन कोष से भैंस खरीदकर देने की मांग 
मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल में घर की महिला तकदीरन ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है. मुख्यमंत्री से कहा है कि विवेकाधीन कोष से उसको एक भैंस ही खरीद दी जाए, जिससे वह अपना कर्ज भर सकें. और बच्चों की शिक्षा दीक्षा करा सकें. ताकि अपने परिवार का भरण पोषण कर सके. दोनों ही पति-पत्नी का कहना है कि हमको विश्वास है क्योंकि मुख्यमंत्री हर गरीब की सुनते हैं तो हमारी भी फ़रियाद जरूर सुनेंगे और हमारी मदद करेंगे. 

यह भी पढ़ें प्रकृति के दीवानों हो जाओ तैयार, यूपी में खुला एक और टाइगर रिजर्व, 30 किमी का रोमांच से भरा सफर

यह भी पढ़ें यूपी का ये जिला अब नहीं कहलाएगा गरीब! छप्परफाड़ होगी धन वर्षा, 576 हेक्टेयर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

TAGS

Trending news