कोरोना संकट में प्रियंका गांधी ने लखनऊ भिजवाए 1 लाख मास्क, शनिवार से बांटना शुरू करेंगे पार्टी कार्यकर्ता
Advertisement

कोरोना संकट में प्रियंका गांधी ने लखनऊ भिजवाए 1 लाख मास्क, शनिवार से बांटना शुरू करेंगे पार्टी कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी एक लाख मास्क भेजवाने से पहले कई जिलों में राशन, दवाइयां भिजवा चुकी हैं. शनिवार से कांग्रेस कार्यकर्ता मास्कों का वितरण आम लोगों को करेंगे.

कोरोना संकट में प्रियंका गांधी ने लखनऊ भिजवाए 1 लाख मास्क, शनिवार से बांटना शुरू करेंगे पार्टी कार्यकर्ता

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच सरकार के साथ विपक्षी पार्टियां भी मदद के लिए आगे आ रही हैं. भले ही पार्टियों की विचारधारा अलग हो, लेकिन संकट की इस घड़ी में सभी दल जरूरतमंदों तक मदद पहुंचने में जुटे हुए हैं. शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने एक लाख मास्क लखनऊ भिजवाए.

ये भी पढ़ें: शराब के ठेके खुलने के बाद अब मंदिरों को खोलने की मांग, PM को इन्होंने लिखी चिट्ठी

कांग्रेस पार्टी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी एक लाख मास्क भेजवाने से पहले कई जिलों में राशन, दवाइयां भिजवा चुकी हैं. शनिवार से कांग्रेस कार्यकर्ता मास्कों का वितरण आम लोगों को करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी की देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप भी चल रहे हैं जिनके जरूए लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: विदेशों में फंसे अपनों की वापसी करा रही है योगी सरकार, कल लौटेंगे 167 नागरिक

कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, प्रयागराज, समेत उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में जरूरतमंदों के लिए रसोईघर चलाए जा रहे हैं. गरीब तबके के लोगों को राशन भी बांटा जा रहा है. कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश में अब तक करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है. कांग्रेस पार्टी की ओर से 4 लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों तक देश के अलग-अलग राज्यों में मदद पहुंचाई जा चुकी है.

कांग्रेस पार्टी की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया है मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस पार्टी अदा करेगी.

Trending news