)
आगरा/कपिल अग्रवाल: उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहाबाद के कुख्यात बदमाश रामतरन उर्फ कटप्पा की मध्य प्रदेश के मुरैना में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. भाई ने साडू और ससुर पर कटप्पा की हत्या का आरोप लगाया है. घटना रविवार की है जब राम रतन उर्फ कटप्पा मध्य प्रदेश के मुरैना थाना अम्बाह के गांव बारेह जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
मृतक के भाई का आरोप
मृतक के भाई धर्मवीर ने बताया कि घटना के बाद उसके पास फोन आया और भाई को गोली लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद वो आगरा से मुरैना के लिए निकल गया. रास्ते में बताया गया कि उसे ग्वालियर लेकर गए हैं. जब भाई ग्वालियर पहुंचा तो भाई की मौत की सूचना उसे दी है.
घटना की जानकारी देते हुए धर्मवीर ने बताया कि उसके भाई का उसके साडू से विवाद चल रहा था. 8 दिन पहले भी तमंचे के साथ वीडियो बनाकर साडू ने हत्या करने की बात कहते हुए वीडियो वायरल किया था. धर्मवीर का दावा है कि उसके भाई की हत्या उसके ही साडू और ससुर ने की है. उसे शक इसलिए भी है कि घटना उसकी ससुराल से 500 मीटर पहले ही उसके भाई का शव कार से 50 मीटर दूर मिला. भाई की जांघ में गोली लगी थी ऐसे में मौत संदिग्ध है.
मृतक की अंगूठी और रुपये लूटने का भी आरोप
मृतक कटप्पा के भाई धर्मवीर ने आरोप लगाया है कि साडू और ससुर ने ही भाई की अंगूठी और 30 हजार रूपये भी लूट लिए, भाई की तहरीर पर ससुर और साडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है.
मामला दर्ज करने के बाद जांच करते हुए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे.
कौन था रामरतन उर्फ कटप्पा
मृतक क्षेत्र में अपने आपराधिक इतिहास के लिए कुख्यात था. मृतक पर मारपीट और धमकी देने जैसे 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. कई बार वो पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस से भी भीड़ गया था.
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.