Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2998673

यूपी के इस शहर में कार से मिला विस्फोटकों का जखीरा, दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा से केमिकल लाया था शोएब; पुलिस ने दबोचा

Hapur News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के शहर-शहर चेकिंग अभियान चल रहा है. यहां हापुड़ में भी यह चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 37 किलोग्राम केमिकल हाइड्रा फ्लोराइड केमिकल बरामद किया है. पढ़िए पूरी डिटेल...

Hapur News
Hapur News

Hapur News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में पुलिस एक्शन मोड में है. प्रदेश में पुलिस शहर-शहर चेकिंग अभियान चला रही है. ताजा मामला हापुड़ जिले का है. यहां चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हाइड्रा फ्लोराइड केमिकल बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने शोएब नाम का शख्स हिरासत में लिया गया है. 

दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि शोएब नाम का शख्स हरियाणा से यह केमिकल लेकर आ रहा था. तभी जिले के पिलखुवा NH-9 पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोक लिया और 37 किलो हाइड्रो फ्लोराइड केमिकल बरामद किया. पुलिस ने कार सवार शोएब को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़ा बताया जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
केमिकल जब्त कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. अभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई है कि यह केमिकल कहां और किस लिए लाया जा रहा था. उधर, दूसरी ओर आतंक की डॉक्टर शाहीन का कानपुर कनेक्शन सामने आया. इसके बाद एटीएस के साथ कानपुर कमिश्नरेट पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के साथ कैंपस में 2006 के दौरान पोस्टेड रहे डॉक्टर से पूछताछ कर सकती है. आज एटीएस कानपुर यूनिट की टीम कन्नौज भी जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Varanasi News: BHU अस्पताल में 'महाभारत'! स्टूडेंट को बाउंसर ने जमकर पीटा, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की

TAGS

Trending news