Uttarakhand Covid-19 case: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या ने श्रद्धालुओं के लिए चिंता का विषय बन चुका है. अब तक कोरोना के इतने संक्रमित मरीज मिले हैं.
Trending Photos
)
Uttarakhand Covid-19 case Update: देश में कोरोना वायरस का असर अब तक नौ राज्यों तक फैल चुका है. इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं. चारधाम यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन से पहले यह खबर चिंता का विषय जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है. दून मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉक्टर एनएस बिष्ट ने बताया कि कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की पैनिक की स्थिति नहीं है. स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है.
फिलहाल अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों की भी मेडिकल जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो. जी मीडिया की टीम ने दून मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया और तैयारियों का निरीक्षण किया.
चारधाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड का रुख करते हैं. स्वास्थ्य विभाग की यह मुस्तैदी यात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए राहत की बात है.
और पढे़ं: देहरादून समेत कई जिलों में जमकर हो रही बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
देहरादून में खत्म होगा जाम! 6100 करोड़ रुपए से बनेगा एलिवेटेड रोड, स्थानीय लोगों ने उठाई ये मांग