IT Raid in Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन हुआ है. राजधानी में बड़े बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. जांच के दौरान राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा जैसे कारोबारियों के ठिकानों की पड़ताल हो रही है. पढ़िए पूरी डिटेल...
Trending Photos
Income Tax Raid in Dehradun: देहरादून में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है. इनकम टैक्स की इंवेस्टिगेशन विंग की अलग-अलग टीमों ने राजधानी में बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की. यह सभी टीमें बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर डटी दिखी और जांच पड़ताल कर रही है.
आयकर विभाग का बड़ा एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग शहर के बड़े बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा स्कूल संचालक रमेश बत्ता, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा, प्रदीप वालिया जैसे कारोबारियों के ठिकानों पर जांच कर रही है. मुख्य रूप से टीमें एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड पर स्थित बिल्डरों और शराब कारोबारियों के यहां जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए के अघोषित ट्रांजेक्शन के बाद यह कार्रवाई की गई.
टैक्स चोरी से जुड़ा है ये मामला
आयकर विभाग की टीमें बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को खंगाल रही है. सभी बिल्डर्स और कारोबारियों के घर, दफ्तर और अन्य संबंधित ठिकानों पर सघन तलाशी ली जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई इनकम टैक्स चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की गई है. इसके देर शाम तक जारी रहने की संभावना है.
इससे पहले काशीपुर में फेमस लेदर निर्यातक कंपनी मिर्ज़ा इंटरनेशनल समूह पर टैक्स चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने शिकंजा कसा था. विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और कोलकाता में कंपनी के 45 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ देशव्यापी छापेमारी की थी.
यह भी पढ़ें: Chamoli News: खाना ढूंढने स्कूल में घुसा भालू, डर के साये में टीचर और स्टूडेंट, इलाके में मची अफरा-तफरी!