नशे में धुत दरोगा ने कानपुर की सड़क पर किया हंगामा, बेसुध होकर सड़क पर जहां-तहां गिरा- देखें वीडियो
Advertisement

नशे में धुत दरोगा ने कानपुर की सड़क पर किया हंगामा, बेसुध होकर सड़क पर जहां-तहां गिरा- देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बार फिर खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत होकर एक दरोगा सड़क पर जहां तहां गिरता-पड़ता नजर आया। दरोगा नशे में इतना टल्ली था कि उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था। जानकारी के अनुसार कानपुर कचहरी में एक दारोगा नशे में धुत होकर नाली में गिर गया। वह नशे में इतना धुत था कि उससे नाली से उठा भी नहीं जा रहा था। खास बात को यह है कि 2 पुलिसकर्मी और 1 कांस्टेबल ने इस ड्रामे को पूरी देखा, लेकिन किसी ने भी दरोगा को नाली से नहीं उठाया। इसके बाद कुछ वकीलों ने दरोगा को रिक्शे पर बैठाकर रवाना किया।

फोटो सौजन्‍य: एएनआई ट्वीटर

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बार फिर खाकी वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत होकर एक दरोगा सड़क पर जहां तहां गिरता-पड़ता नजर आया। दरोगा नशे में इतना टल्ली था कि उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था। जानकारी के अनुसार कानपुर कचहरी में एक दारोगा नशे में धुत होकर नाली में गिर गया। वह नशे में इतना धुत था कि उससे नाली से उठा भी नहीं जा रहा था। खास बात को यह है कि 2 पुलिसकर्मी और 1 कांस्टेबल ने इस ड्रामे को पूरी देखा, लेकिन किसी ने भी दरोगा को नाली से नहीं उठाया। इसके बाद कुछ वकीलों ने दरोगा को रिक्शे पर बैठाकर रवाना किया।

जब लोगों ने नशे में टल्ली दरोगा से उसका नाम पूछा तो वो बोला, अबे चुप। दरोगा नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। दरोगा के मुंह से बिल्कुल भी आवाज नहीं निकल रही थी। दरोगा से जब पूछा गया कि वह किस थाने में तैनात है, तो उन्होंने कहा कि  'चुप' और फिर नाली में जा गिरे। इस दौरान दरोगा जी की पूरी वर्दी कीचड़ से भर गई थी। वकीलों ने दरोगा को किसी तरह नाली से उठा कर रिक्शे पर बैठा कर रवाना किया। नशे की हालत में दरोगा वर्दी में था और उसकी नेम प्लेट पर उसका नाम राम किशोर सिंह लिखा हुआ था।

देखें वीडियो :

Trending news