Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand486985

घर में युवक लाया दूध, पति ने पत्नी से कराया गर्म और फिर घर में हुआ ये बड़ा हादसा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूध पिलाने वाला युवक फरार है.

जहरीला दूध देने वाले युवक को पुलिस तलाश रही है..(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जहरीला दूध देने वाले युवक को पुलिस तलाश रही है..(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीलीभीत (उप्र): जिले में जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. जहरीला दूध देने वाले युवक को पुलिस तलाश रही है. पुलिस को रंजिशन हत्या का शक भी है. घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक बालेंन्दु भूषण और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण ने बताया कि थाना जहानाबाद के गांव बेनीपुर निवासी बेगराज अपने परिवार के साथ रहते थे. पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बहेडी रेलवे क्रासिंग पर काम करने वाला चेतराम बेगराज से मिलने आया और उन्हें दूध देकर चला गया.

fallback

उसके बाद बेगराज ने अपनी पत्नी रामवती से दूध को गर्म करवाया और परिवार के सभी लोगों ने दूध पीया. थोडी ही देर में घर के पाचों लोगो ने दम तोड़ दिया. पुलिस अधीक्षक ने गांव वालों से बात कर उनके बयान भी दर्ज किए. फोरेंसिक टीम आने के बाद पुलिस घर में दाखिल हुई पुलिस ने घर में दूध के बर्तन, आदि के सैंपल लिए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जहरीला दूध पिलाने वाला युवक फरार है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news