Noida Film City: ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पहले चरण को लेकर प्राधिकरण से मंजूरी मिल गई है. इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ कुंभ के बाद सीएम योगी ने दे दी है. पढ़िए पूरी डिटेल
1/7Noida Film City: ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी के लिए लैंड यूज को हरी झंडी मिल गई है. इस प्रोजेक्ट के लेआउट के लिए 5 तरह के लैंड यूज को यमुना विकास प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है. इनमें कमर्शियल, बैंक लोड, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, ग्रीनरी और विलेज बनाने की भी मंजूरी मिली है.
फिल्म सिटी के पहले चरण की शुरुआत के लिए ये मंजूरी काफी अहम है. इस फिल्म सिटी का नेतृत्व मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप द्वारा किया जा रहा है. प्राधिकरण की मंजूरी के बाद बोनी कपूर की कंपनी ने लेआउट प्रस्तुत करने वाली है.
3/7इस फिल्म सिटी का निर्माण 1 हजार एकड़ भूमि में होना है. जिसके पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर काम शुरू होगा. ये प्रोजेक्ट यमुना सिटी के सेक्टर 21 में प्रस्तावित है. ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी में शूटिंग सेट में पहाड़, झील-झरने सब होंगे.
4/7कुछ समय पहले ही बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के अधिकारी यमुना प्राधिकरण पहुंचे थे. जहां उन्होंने इस फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट का लेआउट पेश किया. प्राधिकरण ने पहले चरण के लैंड यूज की मंजूरी मिलने के बाद ग्रुप और बोनी कपूर ने प्रस्तुत लेआउट में इस बात की जानकारी देगा कि कौन सी बिल्डिंग कहां बनेगी.
5/7शूटिंग एरिया, कमर्शियल गतिविधियां, ग्रुप हाउसिंग और विलेज बनाने का प्लान तैयार होगा. महाकुंभ खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर सकते हैं.
6/7ये प्रोजेक्ट फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम होने वाला है. इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और यूपी का आर्थिक विकास होगा. इस फिल्म सिटी के निर्माण के लिए साउंड और लाइट के स्पेशल इफेक्ट वाले स्टूडियो, कमर्शियल, विला, ऑफिस समेत तमाम चीजें विकसित की जाएगी.
7/7कई तरह के सेट तैयार करने वाले सामान से जुड़े सभी उत्पादों के लिए इंडस्ट्री इस जोन में स्थापित की जाएगी. बताया जा रहा है कि 230 एकड़ में डेवलप होने वाले इस पहले चरण में करीब 1500 करोड़ का निवेश होगा.