Ghaziabad Weather Today: गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी में दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ दिखाई दिया. आइये जानते हैं गुरुवार 7 मई से 12 मई तक मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
)
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर खुलने लगा है. बुधवार को गाजियाबाद से लेकर मेरठ और सहारनपुर तक दिन में हल्के बादल दिखाई तो दिये लेकिन बरसे नहीं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री से नीचे ही रहा. वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री रहने का अनुमान है.
)
IMD के अनुसार गुरुवार 7 मई गाजियाबाद में सामान्यत: मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है. गुरुवार 7 मई से तापमान फिर धीरे-धीर बढ़ना शुरु होगा और अगले सप्ताह तक 38 डिग्री के पार चला जाएगा.
)
मेरठ में भी अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. 7 मई को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है. हालांकि 12 मई को फिर मौसम यू टर्न लेगा और चमक-गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है.
)
बुलंदशहर गर्मी से राहत को दौर गुजर चुका है. 7 मई को बुलंदशहर में पश्चिमी यूपी का सबसे ज्यादा 38 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है. IMD ने बुलंदशहर में 12 मई तक 42 से 43 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
)
गाजियाबाद, मेरठ की तुलना में बुलंदशहर का तापमान आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगा और पारा 42 के पार पहुंच जाएगा. विशेषज्ञों ने इस दौरान दोपहर को घर और दफ्तर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. बाहर तभी निकले जब जरूरी हो. वहीं पर्याप्त रूप शीतल और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें.
)
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता का दावा या पुष्टि ज़ी यूपी/यूके नहीं करता.