Gorakhpur Deoria Kushinagar Varanasi ka Mausam: अगर आप आज घर से निकलने वाले हैं तो उससे पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए वरना आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. यहां पढ़िए गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया और कुशीनगर के मौसम का हाल...
1/6Gorakhpur Deoria Kushinagar Varanasi Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर दिखने लगा है. वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बना हुआ है. जिसके चलते यूपी में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस सिस्टम के प्रभाव से आज प्रदेश में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है.
2/6मौसम विभाग ने आज जिन जिलों में भारी बारिश, छिटपुट बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें वाराणसी, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर भी शामिल हैं. इस दौरान करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
3/6मौसम विभाग की मानें तो पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 73.4 मिमी बारिश हुई है. जबकि सामान्य तौर पर यह 134.5 मिमी होनी चाहिए थी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जून से 6 जुलाई तक औसतन 69.1 मिमी बारिश हुई है. जबकि, यहां की सामान्य बारिश 150.6 मिमी है. ठीक ऐसे ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश हुई है.
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 12 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है. 7-12 जुलाई तक पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होगी. इतना ही नहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आज 7 जुलाई को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
5/6आईएमडी के नए अपडेट की मानें तो अगले तीन दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों गुजरात, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
6/6मौसम विभाग ने कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका जताई है. मौसम विभाग ने आंधी और बारिश के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है. इसके साथ ही बगैर काम के बाहर ना निकलने के लिए कहा है. कुछ जिलों में तड़क-गरज के बीच आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है.