Gorakhpur Deoria Kushinagar Varanasi ka Mausam: अगर आप घर से निकलने वाले हैं तो उससे पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए वरना आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. यहां पढ़िए गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया और कुशीनगर के मौसम का हाल...
1/6Gorakhpur Deoria Kushinagar Varanasi Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून ने डरावनी रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी भी गई है.
2/6भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मानसून के तेजी से सक्रिय होने की वजह से उत्तर और पूर्वी भारत में अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं, जहां मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की गंभीर चेतावनी दी गई है. यूपी में अगले कुछ दिन आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है.
3/6अब अगर बात करें पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां 10 से 13 जुलाई के बीच भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत मिल रहे हैं. जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
4/6मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है, उनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी समेत कई जिले शामिल हैं. इन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. अगले पांच दिनों तक इन जिलों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है.
5/6मौसम विभाग का कहना है कि 8, 9 और 10 जुलाई को प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. 10 जुलाई को पूर्वांचल में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 11 और 12 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
6/6मौसम विभाग ने सभी से अपील की है कि वे आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें. नागरिकों को सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.