रात भर मैरेज हाउस में दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा, लड़की के जीजा पर लगा यह गंभीर आरोप
Advertisement

रात भर मैरेज हाउस में दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा, लड़की के जीजा पर लगा यह गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शादी का आजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां पर औरेया निवासी रवि यादव बारात लेकर एक मैरेज हाउस में पहुंचा था. दूल्हा रात भर दुल्हन का इंतजार करते रह गया. लेकिन, दुल्हन आई ही नहीं.

रात भर मैरेज हाउस में दुल्हन का इंतजार करता रहा दूल्हा, लड़की के जीजा पर लगा यह गंभीर आरोप

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शादी का आजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां पर औरेया निवासी रवि यादव बारात लेकर एक मैरेज हाउस में पहुंचा था. दूल्हा रात भर दुल्हन का इंतजार करते रह गया. लेकिन, दुल्हन आई ही नहीं. जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने सुबह में दुल्हन के घर वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

मैनपुरी निवासी से तय हुई थी शादी 
रवि यादव निवासी जसोदा नगर थाना अछल्दा जिला औरैया की शादी रुचि यादव भरतपुर थाना कुर्रा मैनपुरी के साथ तय हुई थी. रवि के परिवार का आरोप है कि रुचि के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की बात कहकर रवि के गांव के सुनील कुमार ने उनसे डेढ़ लाख रुपये ले लिए. सुनील रिश्ते में दुल्हन रुचि का जीजा है. दूल्हे रवि के परिवार ने नगर में एक मैरिज होम और दावत की व्यवस्था खुद की.

रात भर करते रहा इंतजार 
शनिवार सुबह दूल्हा रवि यादव परिवार और रिश्तेदारों के साथ मैरिज होम में पहुंच गया. शादी की तैयारियां शुरू हो गई. इस दौरान दुल्हन के जीजा ने दूल्हा पक्ष से एक लाख रुपये की मांग करने लगा. जिसे दूल्हे के परिवार ने देने से मना कर दिया. रात भर दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन का इंतजार करते रहे पर कोई नहीं आया.

किशोरी हत्याकांड का हुआ खुलासा, सगा भाई निकला हत्यारा, वजह कर देगी हैरान

बिना खाना खाए लौट गए रिश्तेदार 
रिश्तेदार भी शादी में बिना खाना खाए मायूस होकर चले गए. नाराज होकर दूल्हा पक्ष ने शादी के मध्यस्थ दुल्हन के जीजा को बैठा लिया. जिसका पता लगने पर दुल्हन की बहन ने पुलिस को सूचना दी. रात 11 बजे पुलिस मैरिज होम पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुल्हन के जीजा को हिरासत में ले लिया. सुनील ने बताया कि उसने दूल्हे से लिए डेढ़ लाख रुपये दुल्हन के भाई को दे दिये थे. 

नोएडा में चल रहा था देह का व्यापार, पुलिस ने एक महिला समते 6 लोगों को किया गिरफ्तार

क्या बोली पुलिस?
रविवार सुबह दूल्हा रवि यादव ने परिजनों के साथ थाने आकर दुल्हन के जीजा सुनील कुमार के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी. थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि बुलाने के बावजूद दुल्हन पक्ष थाने नहीं आया.दोनों पक्षों को बैठाकर बात कराई जाएगी. इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी.

WATCH LIVE TV

Trending news