Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2998730

गजब हो गया! हरदोई में थानेदार का घर भी नहीं सेफ! 35 लाख के गहने ले उड़े चोर

Hardoi News:  हरदोई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है, जब सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के सरकारी आवास से चोरों ने आराम से 35 लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए.

Hardoi News
Hardoi News

हरदोई/आशीष द्विवेदी: हरदोई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है,जब सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार के सरकारी आवास से चोरों ने आराम से 35 लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए. यह घटना पुलिस लाइन के अंदर हुई,जहां चोर बेधड़क घुस आए और बिना किसी रोक-टोक के वारदात को अंजाम देकर चले गए.अब सवाल यह उठता है कि जो पुलिस खुद की संपत्ति की रक्षा नहीं कर सकती,वह आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगी?

35 लाख की चोरी
बीती 9 नवंबर को हुई इस चोरी की रिपोर्ट मंगलवार यानी कल शहर कोतवाली में दर्ज की गई. थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार का आवास पुलिस लाइन में स्थित है,जो ज्यादातर ताला बंद रहता है. उस दिन वह अपनी सर्दी की वर्दी लेने आए थे,तो पता चला कि कमरों के ताले टूटे पड़े हैं, बक्से और अलमारियां खुली हुई हैं.चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर घुसकर घटना को अंजाम दिया लगता है. चोरी गए जेवरों में सोने का हार,चेन,अंगूठी,चूड़ी,कंगन,मंगलसूत्र, मांग टीका,नथ आदि शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है.साथ ही पत्नी के परिजनों से मिले 15 लाख रुपये के उपहार जेवर भी गायब हो गए.

दीवान-सिपाही निलंबित
पुलिस लाइन जैसी सुरक्षित जगह पर यह चोरी होना गंभीर सवाल खड़े करती है.यहां गेट पर तैनात सिपाही और दीवान क्या कर रहे थे? मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आनन-फानन में गेट नंबर दो पर तैनात दीवान श्रवण कुमार पांडेय,सिपाही स्वर्णलेश,सतेंद्र कुमार और आजाद को निलंबित कर दिया.उन्होंने कहा कि अपरिचित व्यक्तियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज न करने की लापरवाही हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले शहर कोतवाल?
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द खुलासा होगा. यह घटना पुलिस की लापरवाही का जीता-जागता सबूत है. यह पहली बार नहीं है जब पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

यह भी पढ़ें - UP Encounter: यूपी में मुठभेड़ों की झड़ी! देवरिया से सहारनपुर तक 5 जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर

 

TAGS

Trending news