Interesting News: भारत में मिठाइयों का विशेष स्थान है और बिना मीठे के कोई भी त्योहार या पारिवारिक आयोजन पूरा नहीं माना जाता है. इन्हीं मिठाइयों में लड्डू एक ऐसी डिश है, जो हर किसी के दिल को लुभाता है. देशभर में लड्डू के कई प्रकार के मिलते हैं, ऐसे में आइये जानते है किस जिले को लड्डुओं का शहर कहा जाता है.
)
भारत में लड्डू का महत्व धार्मिक और संस्कृति से भी जुड़ा है. इसे अक्सर मंदिरों में प्रसाद के रूप में खाया जाता है. त्योहारों, फंक्शन और धार्मिक आयोजन में भी भक्तों के लड्डू प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है. लड्डू भारत में काफी लोकप्रिय है, जिसका आनंद हर उम्र के लोग लेते है.
)
लड्डू सबसे पुरानी भारतीय मिठाइयों में से एक है. यह सदियों से भारतीय व्यंजनों का अभिन्न अंग रहा है. 'लड्डू' नाम संस्कृत शब्द 'लड्डुका' से लिया गया है, जिसका अर्थ है छोटी गेंद. लड्डू का जिक्र महाभारत और रामायण जैसे प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी किया गया है. इन ग्रंथों में, लड्डू को 'मोदक' कहा गया है.
)
जब हम लड्डुओं का इतिहास की बात करते है तो काफी रोचक बात मिलती है. इतिहासकारों के अनुसार, लड्डू बनाने की शुरुआत चौथी शताब्दी ईसा पूर्व हुई थी. उस समय लड्डू का आविष्कार महान भारतीय चिकित्सक सुश्रुत ने किया था. उस सदी में ये लड्डू गुड़, शहद, मूंगफली, तिल आदि चीजों को कूटकर तैयार किया जाता था. जो रोगियों के इलाज में दवा के रूप मे दिया जाता था.
)
वैसे लोग तो कई तरह के लड्डू बनाये जाते है लेकिन हम यहां कुछ खास तरह के लड्डू को देखते है. उदाहरण के तौर पर बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू,नारियल का लड्डू, तिल के लड्डू, पिन्नी के लड्डू आदि. अब हम जानेंगे भारत के किस जिले को लड्डुओं का शहर कहते है.
)
अब सवाल उठता है कि भारत के किस जिले को मुख्य रूप से लड्डुओं का शहर का शहर कहते है तो जवाब आता है उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित संडीला को मुख्य रूप से 'लड्डुओं का शहर' या 'लड्डू नगरी' कहा जाता है. संडीला के गोंद के लड्डू नवाबों के समय से मशहूर हैं और लखनऊ से लेकर लंदन तक इनकी धाक रही है. यह शहर अपने ऐतिहासिक और लजीज स्वाद के लिए पूरे देश में जाना जाता है.
)
हरदोई जिले के संडीला कस्बे में बनाए जाने वाले लड्डू अपनी विशेष बनावट और स्वाद के लिए जाने जाते हैं. यह लड्डू साधारण नहीं होते, बल्कि इन्हें पारंपरिक विधि से तैयार किया जाता है, जिससे इनका स्वाद लंबे समय तक बना रहता है. संडीला लड्डुओं की एक खास बात यह भी है कि इन्हें मिट्टी की हांडी में रखकर बेचा जाता है. हांडी को कपड़े से ढककर डोरी से बांध दिया जाता है। यह पारंपरिक तरीका लड्डुओं को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही इनकी पहचान को भी खास बनाता है.ऐसा माना जाता हैं यहां कि लड्डु शुद्ध देसी धी का बनता है
)
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.