Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2993935

बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाई मां, जालौन में अपने लाल का शव देख तोड़ा दम

Jalaun News: जालौन में एक ही घर से मां-बेटे की दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया. बेटे का शव देखते ही मां बेहोश होकर जमीन पर गिरी. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

जितेन्द्र सोनी/जालौन: यूपी के जालौन के रेढ़र थाना क्षेत्र के बुढ़ावली गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना घटित हुई. सैलून संचालक बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया. एक ही घर से मां-बेटे की दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया. लोगों की आंखें नम हो गईं और हर कोई यही कहता नजर आया कि मां-बेटे के बिना जी नहीं पाई.

सैलून चलाकर करते थे परिवार का भरण पोषण 
गांव बुढ़ावली के रहने वाले हरी प्रकाश याज्ञिक उर्फ छौना माधौगढ़ के मालवीय नगर में अपने बड़े भाई हरीशंकर याज्ञिक के साथ रहते थे. दोनों भाई अलग-अलग सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. बताया गया कि गुरुवार की दोपहर हरी प्रकाश अपने सैलून में बाल काट रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा. 

उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया 
परिवार के लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. देर रात स्थिति बिगड़ने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हरी प्रकाश का शव दोपहर में जब गांव बुढ़ावली पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

बेटे का शव देखते ही बेहोश होकर गिर गई मां 
शव देखते ही उनकी मां किशोरी देवी (72 वर्ष) बेसुध होकर गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई. मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी देवी अपने बेटे से अत्यंत स्नेह रखती थीं और उसकी मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं. घर में चीख-पुकार मच गई. परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

गांव में छाया मातम 
परिजनों के अनुसार, हरी प्रकाश अविवाहित थे. उनके पिता मायाराम का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका था. अब मां और बेटे दोनों के एक साथ चले जाने से बड़ा भाई हरीशंकर और परिवार के बाकी सदस्य पूरी तरह टूट गए हैं. अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं.

यह भी पढ़ें : बंदी के पास फोन मिलने पर नप गए 3 अधिकारी, जेल में बंद बदमाश ने स्कूल प्रबंधक से मांगी रंगदारी

यह भी पढ़ें :  Jhansi News:खाना बहुत महंगा है...ट्रेन में यात्री ने इतना ही कहा, फिर वेंडर ने साथियों संग मिलकर बरसा दी बेल्ट

TAGS

Trending news