Kanpur Encounter: सरगना विकास दुबे खत्म, अब पनाहगारों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Advertisement

Kanpur Encounter: सरगना विकास दुबे खत्म, अब पनाहगारों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

चौबेपुर पुलिस ने बिकरू हत्याकांड के दो आरोपियों को घर में पनाह देने के वाले मददगारों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर हत्याकांड में शामिल शशिकांत और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है. 

सांकेतिक तस्वीर

कानपुर: 8 पुलिसकर्मियों के नृशंस हत्याकांड के आरोपियों में से ज्यादातर को पुलिस ने उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है. खुद इस हत्याकांड का मास्टर माइंड और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे मारा गया है. उसके 5 साथियों को भी पुलिस ने मार गिराया है. बाकियों की तलाश जारी है. हालांकि पुलिस अब उन लोगों पर भी शिकंजा कस रही है, जिन्होंने हत्या के आरोपियों को अपने घर में पनाह दी. 

चौबेपुर पुलिस ने 2 मददगारों को पकड़ा 
चौबेपुर पुलिस ने बिकरू हत्याकांड के दो आरोपियों को घर में पनाह देने के वाले मददगारों को गिरफ्तार किया है. ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ओमप्रकाश पाण्डेय और सागरताल के अनिल पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर हत्याकांड में शामिल शशिकांत और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है. 
पुलिस ने विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वाले दोनों मददगारों को गिरफ्तार करने के बाद उन पर FIR दर्ज की है. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

WATCH LIVE TV

Trending news