Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3009056

दिलरुबा ने दिया ये कैसा दर्द! Kiss किया तो काट दी जुबान, अस्पताल में प्रेमी, बाहर पुलिस कर रही इंतजार

Kanpur News: बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 साल के युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था. युवती की शादी तय होने के चलते युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था. इससे नाराज युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी. 

 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Kanpur News: यूपी के कानपुर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती खेत में गई थी. आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. इतना ही नहीं युवक ने युवती को जबरन Kiss करने लगा. इस पर युवती ने युवक की जीभ दांतों से काट ली. आरोपी युवक के परिजनों ने कटी हुई जीभ को लेकर अस्पताल पहुंचे. 

यह है पूरा मामला 
कानपुर पुलिस ने बताया कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 साल के युवक का युवती से प्रेम प्रसंग था. युवती की शादी तय होने के चलते युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था. साथ ही मोबाइल पर बातचीत करना भी बंद कर दिया. इससे युवक परेशान हो गया. इस बीच युवती खेत में अकेली जा रही थी. आरोप है कि रास्ते में ही युवक मिल गया. 

युवक की जीभ काट ली 
आरोप है कि युवक ने पहले युवती को बात करने के लिए रोक लिया. इसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी. आरोप है कि युवती ने विरोध किया तो युवक ने जबरन किस करने लगा. इस पर युवती ने दांतों से युवक की जीभ काट ली. जीट कट कर जमीन पर गिर गई. आरोपी युवक लहूलुहान घर पहुंचा तो परिजन कटी हुई जीभ को लेकर अस्पताल पहुंच गए.  

Add Zee News as a Preferred Source

युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी तय होने के बाद से युवती युवक से नहीं मिल रही थी. वहीं, युवती दोपहर को खेत की ओर गई थी. इस दौरान युवक भी वहां पहुंच गया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा. इस दौरान युवती ने दांतों से जीभ काट दी. युवती की तहरीर पर युवक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

शादीशुदा है युवक 
पीड़ित पक्ष का कहना है कि युवक शादीशुदा है. इसके बाद भी युवती को आए दिन परेशान करता है. मंगलवार दोपहर को भी युवक खेत जाते समय युवती के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं. इस पर युवती ने विरोध किया. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़ें : Kanpur News: 4 शादियां...12 शिकार! दरोगा से लेकर बैंक मैनेजर तक को फंसाया; इस लुटेरी दुल्हन की कहानी कर देगी हैरान

यह भी पढ़ें :  Delhi Blast Case: व्हाट्सएप ग्रुप से चलती थी शाहीन-परवेज की क्लास, दिमाग हिला देगा जांच एजेंसियों का ये खुलासा!

TAGS

Trending news