Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand560787

मामूली विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा तो पत्नी को गोली मार पति ने किया सुसाइड

घटना की जानकारी के बाद मौके पर महरौनी कोतवाली पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना के बाद से घर में मातम छाया हुआ है. 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

ललितपुर, ललित सोनी: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की नशे की हालत में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना महरौनी कोतवाली अंतर्गत खिंतवास ग्राम की है. 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात देवेंद्र यादव नशे की हालत में घर पहुंचा घर पर उसकी पत्नी कल्याणी खाना बना रही थी. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया. इसी बीच नशे की हालत में देवेन्द्र यादव ने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी पर 2 फायर कर दिए. गोली लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

लाइव टीवी देखें

Add Zee News as a Preferred Source

गोली की आवाज सुनकर उनका 13 साल का बेटा अंदर से बाहर दौड़कर भागा. तभी देवेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.  घटना की जानकारी के बाद मौके पर महरौनी कोतवाली पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

पुलिस के मुताबिक, परिजनों की गवाही और अन्य जांच के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. 

TAGS

Trending news