लखनऊ से दिल्ली के लिए हर दो घंटे में होगी AC बस, किराया पहले से भी कम
Advertisement

लखनऊ से दिल्ली के लिए हर दो घंटे में होगी AC बस, किराया पहले से भी कम

लखनऊ से दिल्ली आने वाले यात्रियों को सुबह 8 से रात 10 बजे तक बसों की सेवा मिल सकेगी. ये बसें आगरा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली बॉर्डर तक चलेंगी. वहीं, दिल्ली से भी सुबह 8 से रात 10 बजे तक लखनऊ के लिए बसें मिलेंगी. 

प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ: लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए आज से सहूलियत हो जाएगी. उन्हें लखनऊ से दिल्ली के लिए हर दो घंटे में एसी बस मिलेगी. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ये वॉल्वो बसें आलमबाग से चलकर दिल्ली तक पहुंचाएंगी. 

दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ेंगी बसें
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ये वॉल्वो बसें आलमबाग से चलकर नोएडा होते हुए दिल्ली बॉर्डर कौशाम्बी तक जाएंगी. दूसरे राज्य के लिए बसों के संचालन पर रोक के चलते लखनऊ से आनंद विहार के लिए कोई बस नहीं चलेगी. 

इसे भी पढ़िए: बढ़े हुए किराये के साथ उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन बहाल

1272 रुपये में तय होगा सफर 
लखनऊ से दिल्ली आने वाले यात्रियों को सुबह 8 से रात 10 बजे तक बसों की सेवा मिल सकेगी. ये बसें आगरा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली बॉर्डर तक चलेंगी. वहीं, दिल्ली से भी सुबह 8 से रात 10 बजे तक लखनऊ के लिए बसें मिलेंगी. लखनऊ से दिल्ली बॉर्डर तक वॉल्वो में सफर पर एक यात्री को 1272 रुपये किराया देना पड़ेगा, जो पहले 1289 रुपये था. बसें दिल्ली के बजाय बॉर्डर तक जाएंगी, इसलिए दूरी कम होने की वजह से किराया भी 17 रुपये कम होगा. बसें करीब 519 किमी की दूरी 8 घंटे में पूरी करेंगी. एडवांस और तत्काल में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. 

WATCH LIVE TV

Trending news