Lucknow News: दिल्ली धमाके को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि इंटेलीजेंस विभाग क्या काम कर रही थी?. आखिरकार फैलियर कहां हुआ?.
Trending Photos
)
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली ब्लास्ट की निंदा की है. अखिलेश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो भी इस साजिश के पीछे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. राजधानी दिल्ली में हुई यह घटना निंदनीय है. जिसने भी यह साजिश रची है उसपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. अखिलेश ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद जड़ से खत्म हो, लेकिन सवाल वही है कि आखिर इंटेलिजेंस फेल्योर क्यों हो रहा है?. लगातार ये घटनाएं क्यों हो रही है?.
'इंटेलीजेंस विभाग को खत्म कर देना चाहिए'
सरकार को सबसे पहले इंटेलीजेंस विभाग को खत्म कर देना चाहिए. सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, यूपी में SIR को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से डरना नहीं है, डटे रहना है. अखिलेश ने कहा कि SIR बीजेपी की साजिश है, ताकि हम और आप कन्फ्यूज हो जाएं. सरकार से सवाल न कर पाएं. इतना ही नहीं अखिलेश ने आरोप लगया कि पूरा एडमिनिस्ट्रेशन बीजेपी का वोट बनाने में लगा हुआ है.
अखिलेश बोले, चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बनाने का मकसद यही था कि एक भी आदमी का वोट ना कटे. इसकी जानकारी हमारे पीडीए प्रभारी देंगे. इसपर हम इलेक्शन कमीशन से शिकायत भी करेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री आज कल सांप्रदायिक भाषण दे रहे हैं. वो घबरा जाते हैं, जैसे ही उन्हें डर लगने लगता है.
'गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा'
अखिलेश याादव ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया इतना बड़ा कार्यक्रम चला, लेकिन इससे मुख्यमंत्री को कोई लेना देना नहीं है. अखिलेश ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. गोरखपुर में सब गोरखधंधा चल रहा है. एम्स गोरखपुर में बिना एनेस्थीसिया के ऑपरेशन कर दिया गया.
'पहले बुखार नॉर्मल पैरासिटामॉल से ठीक हो जाता था'
हमारा आपका बुखार नॉर्मल पैरासिटामॉल से ठीक हो जाता था. आज बीजेपी के लोग 650 एमजी की डोलो खिला रहे हैं. मुख्यमंत्री ऑरेंज इकॉनमी तो जानते नहीं हैं. सिर्फ ऑरेंज कपड़े जानते हैं. वहीं, बिहार एक्जिट पोल को लेकर अखिलेश ने कहा कि हमे आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि बीजेपी के लोग रणनीति के तहत ये एक्जिट पोल नैरेटिव सेट करने के लिए चैनल्स को देते हैं.
यह भी पढ़ें : आजम खान को राहत या नई मुश्किलें? एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच केस में सुनाया बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें : संभल फाइल्स के निर्माता अमित जॉनी ने SP सांसद वर्क को बताया सपोला कहा, वंदे मातरम् का दादा ने भी किया था विरोध