Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. टीम ने बैंकॉक की फ्लाइट से आए एक यात्री के पास से लगभग 12 करोड़ रुपये की 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की है.
Trending Photos
)
Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है. सोमवार रात बैंकॉक से आई एयर एशिया की फ्लाइट (FD-146) से उतरे एक यात्री के पास से करीब 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
DRI को मिली थी खुफिया सूचना
सूत्रों के अनुसार DRI को पहले से ही खुफिया सूचना मिली थी कि बैंकॉक से आने वाली इस फ्लाइट में एक यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आ रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी और विमान के उतरते ही यात्रियों की सघन जांच शुरू कर दी.
जांच के दौरान एक संदिग्ध यात्री पर टीम की नजर गई. जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो बैग के भीतर से उच्च गुणवत्ता की हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुई. यह गांजा सामान्य से कहीं अधिक महंगा और शक्तिशाली माना जाता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग रहती है.
नशीले पदार्थ के साथ आरोपी हिरासत में
अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा सके.
गौरतलब है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर पहले भी कई बार करोड़ों रुपये की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है. इसके बावजूद तस्कर नए-नए तरीकों से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते ऐसे प्रयास लगातार नाकाम किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के नाम के आगे लिखना होगा माननीय- अनुराग ठाकुर केस के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश
ये भी पढ़ें : महिला के शव को मिट्टी में दबाकर सांस का इंतजार... करंट से मौत के बाद परिजन करने लगे अनोखा इलाज
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी। उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.