Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3206826
Zee UP-UttarakhandPhotosBlue Moon 2026: क्या है 'ब्लू मून' का रहस्य? यूपी में कब और कैसे दिखेगा नीला चांद, यहां जानें समय और सही तारीख
photoDetails0hindi

Blue Moon 2026: क्या है 'ब्लू मून' का रहस्य? यूपी में कब और कैसे दिखेगा नीला चांद, यहां जानें समय और सही तारीख

Blue Moon 2026: मई में एक खास खगोलीय घटना होने वाली है, जिसे 'ब्लू मून' कहा जाता है. आप सोच रहे होंगे कि इस दिन चांद नीला दिखाई देगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है. यह एक सामान्य पूर्णिमा जैसा ही चमकीला और सफेद दिखता है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में यह नजारा साफ देखा जा सकेगा.

1/7

Blue Moon 2026: अगर आप ब्लू मून नाम सुनकर सोच रहे होंगे की चांद का रंग ब्लू दिखेगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. यह एक खास समय पर आने वाली पूर्णिमा को दिया गया नाम है. वैसे तो जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होती है, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है. यही इसका सबसे प्रसिद्ध मतलब है. 

कैसा दिखता है ये चांद?

2/7
कैसा दिखता है ये चांद?

बहुत ही दुर्लभ परिस्थितियों में चांद थोड़ा नीला दिख सकता है, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है. कहते हैं कि जब वातावरण में धूल, धुआं या ज्वालामुखी की राख ज्यादा होती है, तब ऐसा हो सकता है. ब्लू मून दो तरह के होते हैं. पहला 'मंथली ब्लू मून' और दूसरा 'सीजनल ब्लू मून' है. 

कब दिखेगा दुर्लभ नजारा?

3/7
कब दिखेगा दुर्लभ नजारा?

सीजनल ब्लू मून में किसी एक मौसम में चार पूर्णिमा होती हैं और तीसरी पूर्णिमा को ब्लू मून माना जाता है. 2026 में जो ब्लू मून दिखाई देगा, वह इसी खास कैटेगरी से जुड़ा दुर्लभ नजारा होगा. उत्तर प्रदेश में अगला ब्लू मून 31 मई 2026 की रात में दिखाई देगा. इसका समय लगभग रात 8:45 बजे (UTC) के आसपास रहेगा, जो मई 2026 की दूसरी पूर्णिमा होगी. 

एक दुर्लभ खगोलीय घटना

4/7
एक दुर्लभ खगोलीय घटना

भारतीय समय के मुताबिक, यह घटना रात में देखी जा सकेगी. यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना होगी, जिसे 'माइक्रोमून' (पृथ्वी से सबसे दूर) के रूप में भी जाना जाएगा. यह सामान्य से छोटा व कम चमकदार दिखेगा. इससे पहले अगस्त 2023 में राज्य में 'सुपर ब्लू मून' देखा गया था.

यूपी में कब दिखाई देगा ये?

5/7
यूपी में कब दिखाई देगा ये?

उत्तर प्रदेश में आप इसे 30 और 31 मई 2026 की रात को देख सकते हैं. इसे देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के तुरंत बाद होता है, जब चांद पूर्व दिशा से उगता है. इसके अलावा देर शाम से रात तक भी यह साफ दिखाई देगा. अगर आसमान साफ हो और आसपास ज्यादा रोशनी न हो, तो नजारा और भी शानदार लगेगा.

कैसे देखें ये दुर्लभ नजारा?

6/7
कैसे देखें ये दुर्लभ नजारा?

अगर आप ब्लू मून देखना चाहते हैं तो आपको किसी अंधेरी और खुली जगह का चुनाव करें. आप शहर की तेज रोशनी से दूर रहें. ताकि, चांद साफ दिखे. इसे देखने के लिए किसी खास टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होती. आप इसे अपनी आंखों से भी आसानी से देख सकते हैं. दूरबीन या कैमरा होने पर आप इसका और अच्छा व्यू देख सकते हैं. 31 मई 2026 की इस खास रात को मिस न करें और आसमान की इस खूबसूरती का आनंद लें.

7/7

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.