Lucknow Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में तेजी से शीतलहर के आसार बन रहे हैं. लेकिन इसी बीच प्रदूषण की वजह से लखनऊ जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से मौसम का डबल अटैक हो रहा है. आइये जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है.
)
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर को कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में सुबह के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तरी हवाओं की वजह से दिन में हल्की राहत महसूस होगी, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का असर दोबारा बढ़ने की पूरी उम्मीद है.
)
राजधानी लखनऊ में सुबह और शाम की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है. दिन का तापमान जहां गर्माहट लिए दिखाई दे रहा है, वहीं रातें सर्द हो रही हैं. मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29°C दर्ज किया गया तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान 12°C के आसपास रहने का अनुमान है.
)
दिलचस्प बात यह है कि राजधानी की हवा लगातार प्रदूषित बनी हुई है. लालबाग का AQI मंगलवार सुबह 217 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन यानी ‘खराब’ श्रेणी में आता है. तो वहीं शाम सात बजे ही हवा के स्तर में कोई खास सुधार नहीं दिखा, बल्कि सुबह की तुलना में मंगलवार शाम लखनऊ का औसत AQI करीब 300 दर्ज किया गया.
)
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी हिमालय से आ रही ठंडी, शुष्क हवाओं के चलते रात में गलन बढ़ी है, हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से ठंड में अस्थायी राहत मिल सकती है. कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकती है.
)
यूपी का मौसम फिलहाल उतार-चढ़ाव में है, दिन की हल्की गर्माहट और रात की सर्द हवा दोनों ही महसूस होंगी. वहीं खराब AQI से राहत अभी दूर लग रही है. हालांकि इस दौरान अगर बारिश हो जाए तो सर्दी और बढ़ेगी लेकिन हवा के स्तर में सुधार हो सकता है.
)
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता का दावा या पुष्टि ज़ी यूपी/यूके नहीं करता.