Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2994151
Zee UP-UttarakhandPhotosयूपी में फटने वाला है 'कोल्ड बम'! मौसम विभाग का अलर्ट, लखनऊ में AQI 210 के पार, सांस लेना दुश्वार
photoDetails0hindi

यूपी में फटने वाला है 'कोल्ड बम'! मौसम विभाग का अलर्ट, लखनऊ में AQI 210 के पार, सांस लेना दुश्वार

Lucknow Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है. प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. लेकिन लखनऊ में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रह है AQI (हवा की गुणवत्ता) खराब होता जा रहा है. आइये जानते हैं लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.  

लखनऊ का मौसम

1/5
लखनऊ का मौसम

राजधानी लखनऊ में  शनिवार सुबह से ही ठंड और धुंध ने असर दिखाना शुरू कर दिया. दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री  रहा. वहीं रात का न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री रहने का अनुमान है. ठंड के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कानपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पूर्वी यूपी के कई जिलों में 2 से 3 डिग्री की कमी आई है.

लखनऊ की हवा फिर बिगड़ी (Lucknow AQI)

2/5
लखनऊ की हवा फिर बिगड़ी (Lucknow AQI)

शहर की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार सुबह लखनऊ का औसत AQI 149 दर्ज किया गया , जो यलो जोन में आता है. कुछ इलाकों में स्थिति और खराब दिखाी. अलीगंज: AQI 227, लालबाग: AQI 225, तालकटोरा: AQI 219, गोमतीनगर: AQI 203 रहा. शाम तक स्थिति और भयावह हो गई.लखनऊ में शनिवार रात करीब 8 बजे AQI 210 ऊपर रहा, जो काफी खराब और चिंताजनक है. 

पश्चिमी विक्षोभ का असर

3/5
पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी हुई है, जिसका असर यूपी तक दिखाई दे रहा है. इन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट आई है. आने वाले दिनों में लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक और नीचे जा सकता है.

यूपी में सबसे ज्यादा सर्दी कहां

4/5
यूपी में सबसे ज्यादा सर्दी कहां

न्यूनतम तापमान के मामले में यूपी का कानपुर (9.2°) और इटावा (9.6°) फिलहाल सबसे ठंडे शहर बने हुए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन सर्दी का असर अब लगातार बढ़ता जाएगा. इसलिए अगर आपने अभी तक अपने रचाई-कंबल और स्वेटर नहीं निकाले तो तुरंत निकाल लीजिये, बढ़ती सर्दी आपको अस्पताल पहुंचा सकती है

Disclaimer

5/5
Disclaimer

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता का दावा या पुष्टि ज़ी यूपी/यूके नहीं करता.