UP Monsoon 2026 Update: यूपी में आंधी तूफान और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अधिकाशं जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस बीच मानसून को लेकर भी बड़ी अपडेट आ रही है. आइए जानते हैं यूपी में मानसून कब तक पहुंचेगा?.
1/6मानसून के दस्तक की आहट आने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में कभी भी दस्तक दे सकता है. अल नीनो के चलते मानसून के आने में थोड़ी देरी हुई है.
2/6मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के लिए भी राहत के संकेत दिए हैं.
3/6बता दें कि 26 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, अल नीनो के चलते देरी हुई है. अब चार जून को मानसून पहुंचने की संभावना है.
4/6मौसम के जानकारों का कहना है कि केरलम में मानसून के दस्तक देने के 20 से 25 बाद यूपी में मानसून की एंट्री हो जाएगी. इसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा.
5/6बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी गोरखपुर और बलिया के रास्ते प्रवेश कर सकता है. जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है.
6/6लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.