UP Rain Alert: अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है और कब एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा?
1/7UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure System) के प्रभाव से 25 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं. आकाशीय बिजली और मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा के लिहाज से सोनभद्र और वाराणसी जिले के जिलाधिकारियों (DM) ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
2/7ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
3/7लगातार हो रही बारिश के चलते अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.
4/7सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी में भी बादल बरसेंगे.
5/7झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा और हमीरपुर में व्यापक बारिश होगी. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और आगरा जैसे जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान है.
6/7मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में मानसून की यह सक्रियता गुरुवार तक बनी रहेगी और रुक-रुक कर छितरी बारिश का दौर जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर फिलहाल बना रहेगा. अभी कोई नया मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा है.यानी मानसून की मेहरबानी फिलहाल प्रदेश पर बनी रहेगी.
7/7आकाशीय बिजली की कड़क के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. जलभराव वाले मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और मौसम बिगड़ने पर पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.