UP Rain Alert: अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है और कब एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा?
1/7UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अगस्त को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के कारण पूर्वी यूपी, मध्य यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के बावजूद धूप और नमी की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
2/7बुंदेलखंड व पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट जिन जिलों के लिए हैं वो हैं, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन. इसके अलावा प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में भारी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
3/7लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है.
4/7नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आगरा जैसे जिलों में बारिश का जोर थोड़ा कम रहेगा, जिससे तापमान और उमस में बढ़ोतरी महसूस हो सकती है.
5/728 से 30 अगस्त तक राहत के संकेत हैं. इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की व्यापक चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.
6/7पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज होगी और भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.
7/7बारिश और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें. किसानों को निर्देश है कि खेतों में अत्यधिक जलभराव न होने दें और तेज बारिश के दौरान फसलों पर कीटनाशक या खाद का छिड़काव करने से बचें.