UP Rain Alert: पूर्वी यूपी में छिटपुट बौछारें तो वेस्ट यूपी में साफ रहेगा मौसम; IMD ने पूरे प्रदेश के लिए जारी किया 'ग्रीन कोड'

Written ByPreeti Chauhan
Published: Sep 10, 2026, 06:01 AM IST|Updated: Sep 10, 2026, 06:01 AM IST

UP Rain Alert: अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.उत्तर प्रदेश वासियों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी बड़ी खबर! बीते दिनों से हो रही झमाझम बारिश और जलभराव की समस्या के बाद आज यानी 10 सितंबर को बादलों का प्रकोप थमने जा रहा है.जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?