UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए.उत्तर प्रदेश वासियों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी बड़ी खबर! जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
1/6UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार, 13 सितंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि आज के लिए किसी बड़े मौसम अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है.
2/6मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अभी भी उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है. इसके चलते कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
3/613 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि पूरे प्रदेश में व्यापक या लगातार बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदल सकता है और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
4/6मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर और मिर्जापुर समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
5/614 सितंबर: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की संभावना 15-16 सितंबर: बारिश का दायरा बढ़ सकता है, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार. 17 सितंबर: पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 18 सितंबर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश जारी रह सकती है.
6/6बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.