UP Weather Today: अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम भयंकर बदलाव के दौर से गुजर रहा है. प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया वेदर अपडेट जारी कर दिया है. आईएमडी ने आज दर्जनों जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
2/6लोगों से अपील है कि भयंकर बारिश के साथ तेज हवाएं चलते समय पेड़ों की टहनियां टूटकर किसी के भी ऊपर गिर सकती हैं, इसलिए बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों. इतना ही नहीं अगर आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लें, क्योंकि ड्राइविंग करने पर विजिबिलीट कम होने का खतरा बना रहेगा.
3/6मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. ये दबाव क्षेत्र एक दिन पहले तक गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी ओडिशा के आसपास मौजूद था. अब ये झारखंड में है तो बारिश का कारण बनेगा ही, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश कराएगा. यहां से यह निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ जाएगा. यूपी में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है.
4/6मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में तूफानी बारिश और तेज आंधी की गंभीर चेतावनी जारी की है. पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. जिन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अम्बेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी शामिल हैं.
5/6मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान कहीं-कहीं 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम का असर दिखेगा. हालांकि यहां मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
6/6मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. खासतौर पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा होने का खतरा बढ़ गया है. कई जिलों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.