UP Rain Alert: अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है और कब एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होगा?
1/8UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 55 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
2/8मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल के कई जिलों में 31 अगस्त को तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
3/8पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम करवट ले सकता है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और आसपास के जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
4/8राजधानी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर और आसपास के जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
5/8लगातार बारिश को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है.मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव फिलहाल टाल दें. सब्जियों और बागवानी फसलों को तेज हवा और बारिश से बचाने के लिए उचित सहारा देने की जरूरत है.
6/8गंगा और यमुना के तटवर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया. दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते रेड अलर्ट जारी हुआ है. अगले दो दिनों तक दोनों नदियों का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. एक मीटर तक दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है. गंगा और यमुना खतरे के निशान के पास पहुंच सकतीं हैं. एहतियातन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है. संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. शहर के तटवर्ती इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी अलर्ट है. एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया.
7/8मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर से 5 सितंबर तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है.
8/8मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान की सबसे अहम बात यह है कि 31 अगस्त के लिए बारिश का अनुमान स्थानीय स्तर के लिए है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है, लेकिन इसे पूरे प्रदेश में लगातार या व्यापक बारिश का पूर्वानुमान नहीं माना जा सकता. 1 सितंबर से भी कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है.