UP Rain Alert: अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए, क्योंकि यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है. आज वाराणसी-प्रयागराज समेत 23 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
1/8UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून के आक्रामक रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को वाराणसी-प्रयागराज समेत 23 जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी.
2/8आईएमडी ने 9 सितंबर से 12 सितंबर के बीच यूपी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे. मौसम विभाग (IMD) ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वांचल के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में यूपी के 55 जिलों में औसत बारिश 4.4 दर्ज की गई है. अब आज भी मौसम विभाग ने गरज-चमक संग बारिश की संभावना जताई है.
4/8मौसम विभाग ने जिन जिलों में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है, उनमें मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर शामिल है.
5/8इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. लखनऊ में आज यानी 9 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
6/8मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तूफानी हवाओं का असर पूर्वी राज्यों में सबसे अधिक देखा जा सकता है. कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं. दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे सावधान रहने की बात कही गई है.
7/8मौसम विभाग का यह भी कहना है कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. उत्तर-पूर्व बिहार और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है.
8/8मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश वाले जिलों में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है. गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले जगहों पर जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.