UP News: दिल्ली में धमाका ही नहीं आतंकियों के निशाने पर अयोध्या राम मंदिर जैसे यूपी के कई धार्मिक स्थल थे. यह खुलासा फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई टेरर मॉड्यूल की डॉ. शाहीन ने किया है.
Trending Photos
)
विशाल सिंह/लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर दिल्ली ही नहीं बल्कि अयोध्या राम मंदिर जैसे यूपी के कई धार्मिक स्थल भी थे. आतंकी वाराणसी और अयोध्या में भी ब्लास्ट करना चाहते थे. ये खुलासा फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई आतंकी मॉड्यूल की डॉ. शाहीन से पूछताछ में हुआ है. शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को धमाकों के लिए एक्टिवेट कर रखा था. लेकिन स्लीपर सेल अयोध्या या वाराणसी में अपने मंसूबों को कामयाब कर पाते इससे पहले ही फरीदाबाद में एटीएस और पुलिस रेड में विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद हो गई.
शाहीन का प्लान शोबा ए दावत हुआ डिकोड
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि शाहीन आतंकी मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के नेतृत्व वाले जमात उल-मोमिनात की भारत मे चीफ कमांडर थी. शाहीन को जमात उल-मोमिनात में उन लड़कियों को भर्ती करने की जिम्मेदारी मिली थी, जिनमें पहले से ही कट्टरपंथी सोच थी. शाहीन उन महिलाओं को टारगेट बनाती थी जो आर्थिक रूप से कमजोर हों. इसके अलावा शाहीन को महिला आतंकियों के लिए “दौरा ए तस्किया” नाम की शुरुआती ट्रेनिंग देने का जिम्मा भी दिया गया था. इस ट्रेनिंग में नई महिला आतंकियों का ब्रेनवाश किया जाता है और उन्हें समझाया जाता है कि जन्नत में जाने के लिए भारत के ख़िलाफ़ जिहाद करना ज़रूरी है, शाहीन जैश की की दौरा आयत उल निसाह की भी ट्रेनिंग ले चुकी है.
आतंक की ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन क्लास!
शाहीन को मजहब की किताबों में महिलाओं के लिए भी जिहाद करने के बारे में बताने के लिए शाहीन को ट्रेनिंग मिल चुकी है. शाहीन का मकसद ज्यादा से ज्यादा मुंतज़िमा(टीम लीडर) बनाये जाने का था, जिसके जरिये ज़्यादा महिलाओं को जैश ए मोहम्मद से जोड़ा जा सके. शाहीन जैश की महिला ब्रिगेड जमात उल मोमिनात से जोड़ने लिए ऑनलाइन क्लास की भी तैयारी कर रही थी. इस ब्रिगेड में उन भारत की महिलाओं को शामिल करना था जिनके घर से पहले ही आतंकी गतिविधियों में पुरुष गिरफ्तार हो चुके हैं और महिलाओं को लगता है कि उनको जानबूझकर भारतीय हुकूमत ने फंसाया है.
सुसाइड बॉम्बर बनाने के प्लान हुआ डिकोड
शाहीन का आतंकी मसूद अजहर की जैश की महिला आतंकियों को ट्रेनिंग के दौरान उसकी किताब भी देने का प्लान था. ट्रेनिंग के जरिये शाहीन का प्लान महिला सुसाइड बॉम्बर बनाने का भी था.जानकारी के मुताबिक शाहीन मसूद के भाई तल्हा अल-सैफ के सीधे संपर्क में रही है. क्योंकि शाहीन खुद कई मेडिकल संस्थानों में रह चुकी थी इसलिए उसका प्लान अपने बीच के तमाम डॉक्टर और नर्स को भी अपने साथ आतंकी ट्रेनिंग में जोड़ने का था.
शाहीन के मंसूबों पर सूत्रों से बड़ी ख़बर
अयोध्या में राम मंदिर टारगेट पर था - सूत्र
अयोध्या में एक्टिव किया था स्लीपर मॉड्यूल
यूपी कई धार्मिक स्थल निशाने पर थे
अयोध्या में धमाके से पहले हो गया पर्दाफाश pic.twitter.com/8IPeQ8CPee— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) November 12, 2025