Rae Bareli Latest News: रायबरेली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर बेरहम पति ने मानवता की सारी हदें पार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
Trending Photos
)
Rae Bareli Hindi News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर तीन तलाक मांग रही पत्नी पर उसके पति ने पहले मिर्च झोंक दी और फिर तरबूज़ काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कहां का है मामला?
जानकारी के अनुसार, ये मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र की है. जहां वारिस नगर कस्बे की रहने वाली सितारा ने छह महीने पहले हसन नामक व्यक्ति से निकाह किया था. हसन मूल रूप से भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज के पास कीर्ति का पुरवा का रहने वाला है. सितारा का आरोप है कि निकाह के बाद से ही हसन शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता था. परेशान होकर वह मायके आ गई थी और वहीं से फोन कर तीन तलाक देने के लिए हसन को बुलाया.
पीड़ित महिला ने बताया
सितारा का कहना है कि हसन जब मिलने आया तो उसने पहले गालियां दीं, फिर अचानक उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी. मिर्च की जलन से सितारा कुछ भी नहीं देख पा रही थी, इसी का फायदा उठाकर हसन ने चाकू से उसके पेट में कई वार कर दिए. सितारा की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी हसन को मौके पर ही पकड़ लिया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मौके से चाकू भी बरामद किया गया है. सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
प्रेमी के साथ रंगरलियां मना रही थी दो बच्चों की मां, मौके पर पहुंच गया पति, फिर जो हुआ....