नोएडा: सुबह की सैर पर निकले शख्स का मौत से कुछ यूं हुआ सामना, जानिए कैसे बची जान
Advertisement

नोएडा: सुबह की सैर पर निकले शख्स का मौत से कुछ यूं हुआ सामना, जानिए कैसे बची जान

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे सुखपाल सैर के लिए निकले थे. गढ़ी गोलचक्कर से एफएनजी रोड पर टहलते वक्त किसी अज्ञात बदमाश ने आकर उन्हें गोली मार दी. 

प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर: लॉकडाउन (lockdown) के दौरान भी जिले में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं. इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि वो किसी को भी सरेराह गोली मारकर आराम से निकल जाते हैं. ऐसा ही हुआ जिले के गढ़ी गांव में, जहां मॉर्निंग वॉक करने निकले एक शख्स को बदमाश ने सरेराह गोली मारी और वहां से फरार हो गया. 

सुबह की सैर पर हुआ मौत से सामना 
जिस व्यक्ति को गोली का शिकार होना पड़ा है, उसका नाम सुखपाल यादव है. मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे सुखपाल सैर के लिए निकले थे. गढ़ी गोलचक्कर से एफएनजी रोड पर टहलते वक्त किसी अज्ञात बदमाश ने आकर उन्हें गोली मार दी. 

इसे भी देखिए : मेरठ में लॉकडाउन के दौरान जन्मे बच्चे, परिवार ने नाम रखा-क्वारंटाइन और सेनेटाइजर 

बाल-बाल बची जान 
हमले में जख्मी हुए सुखपाल यादव को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. उनका इलाज कैलाश अस्पताल (kailash hospital) में चल रहा है और डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल जारी है.

WATCH LIVE TV

 

Trending news