Mathura News: मथुरा शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार शाम से एक गिलट व्यापारी मनीष अग्रवाल रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. इसके बाद भी पुलिस अभी सीमा विवाद को लेकर उलझी हुई है.
Trending Photos
)
Mathura News/कन्हैया शर्मा: मथुरा शहर में सनसनी फैल गई जब बुधवार शाम गिलट व्यापारी मनीष अग्रवाल रहस्यमय तरीके से लापता हो गए. परिवार को उम्मीद थी कि पुलिस तुरंत मदद करेगी, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली. शहर कोतवाली और गोविंद नगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई.
क्या है पूरा मामला?
व्यापारी के गायब होने के बाद उनकी गुमशुदगी दर्ज करने के मामले में शहर कोतवाली और गोविंद नगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई है, जिसके चलते पीड़ित परिजन दोनों थानों के चक्कर काट रहे हैं. गायब व्यापारी मनीष अग्रवाल की तलाश में जुटे परिजनों को उनकी स्कूटी, हैंड वॉच और मोबाइल बस स्टैंड परिसर से लावारिस हालत में बरामद हुए हैं. इस बरामदगी ने अनहोनी की आशंका को और भी गहरा कर दिया है.
WhatsApp मैसेज ने खुलेगा मौत का राज!
सबसे चौंकाने वाली जानकारी तब सामने आई जब मनीष अग्रवाल के एक दोस्त को उनके मोबाइल से एक WhatsApp मैसेज मिला. इस मैसेज में व्यापारी ने अपनी मौत के लिए कथित तौर पर डॉक्टर अनुराग वैद्य को जिम्मेदार ठहराया है. यह मैसेज अब पुलिस के लिए जांच की मुख्य कड़ी बन गया है.
परिजन मनीष अग्रवाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए दोनों थानों में भटक रहे हैं. एक थाना क्षेत्र सीमा विवाद का हवाला देकर दूसरे थाने की बात कह रहा है, जिससे कीमती समय बर्बाद हो रहा है. परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सीमा विवाद सुलझाकर गुमशुदगी दर्ज करने और मैसेज में बताए गए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस अब WhatsApp मैसेज की सत्यता और डॉक्टर अनुराग वैद्य से व्यापारी के सम्बंध की जानकारी कर रही है.
मथुरा में दरिंदगी की हद पार! नाबालिक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीन दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म