Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2993918
Zee UP-UttarakhandPhotosअब वृंदावन तक भरें फर्राटा, एक्सप्रेसवे से 250 करोड़ की सड़क होने वाली है तैयार, जाम के झाम से मिलेगी राहत
photoDetails0hindi

अब वृंदावन तक भरें फर्राटा, एक्सप्रेसवे से 250 करोड़ की सड़क होने वाली है तैयार, जाम के झाम से मिलेगी राहत

Vrindavan Good News: यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के पागल बाबा मंदिर (लुटेरिया हनुमान मंदिर) तक 250 करोड़ की लागत से बन रही फोरनेल सड़क परियोजना को लेकर खुशखबरी है. इस परियोजान का निर्माण एक तरफ जहां आखिरी चरण में है तो वहीं इसके दोनों ओर अब 7-7 मीटर चौड़ी सर्विस लेन भी बनाए जाएगी, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ्तार बनी रहेगी, स्थानीय लोगों को भी ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

250 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट

1/6
250 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट

शासन से इस बीच एक और बड़ी मंजूरी मिल गई है. फोरलेन सड़क के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी. इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और शहर के भीतर यातायात सुचारू रहेगा.

परियोजना में यमुना पर बना 45 करोड़ का पुल

2/6
परियोजना में यमुना पर बना 45 करोड़ का पुल

करीब 7.278 किलोमीटर लंबी यह सड़क यमुना एक्सप्रेसवे के कट से पागल बाबा मंदिर (लुटेरिया हनुमान मंदिर) तक बनेगी. परियोजना के अंतर्गत 545 मीटर लंबा यमुना पुल भी बनाया जा रहा है, जिसकी लागत करीब 45 करोड़ रुपये है. पहले भूमि अधिग्रहण में आई अड़चन के कारण परियोजना धीमी पड़ी थी, लेकिन अब अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर दिया अपडेट

3/6
अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर दिया अपडेट

250 करोड़ की इस परियोजना का 95 फीसद काम पूरा हो चुका है और केवल यमुना पुल एप्रोच रोड और फ्लाईओवर एप्रोच रोड का निर्माण बाकी बचा है. लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-1) के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले महीनों में बाकी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. वहीं सर्विस रोड के लिए नापतौल और अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. 

परियोजना आस्था और आधुनिकता का संगम

4/6
परियोजना आस्था और आधुनिकता का संगम

यह परियोजना केवल सड़क निर्माण का काम नहीं, बल्कि वृंदावन की आस्था और आधुनिकता का संगम है. नए पुल से वाहनों को शहर की दिशा में प्रवेश मिलेगा, जबकि पुराने पुल से बाहर निकलने का रास्ता रहेगा. इससे ट्रैफिक का दबाव घटेगा और जाम की पुरानी समस्या समाप्त होगी.

नोएडा और आगरा की आधुनिक सड़कों से कनेक्टिविटी

5/6
नोएडा और आगरा की आधुनिक सड़कों से कनेक्टिविटी

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फोरलेन सड़क के पूरा होने के बाद वृंदावन का यातायात ढांचा आगरा और नोएडा जैसी आधुनिक सड़कों से जुड़ जाएगा. यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि मथुरा के पर्यटन और व्यापार को भी नई रफ्तार देगी. अब वह दिन दूर नहीं जब श्रद्धालु यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे वृंदावन तक बिना रुके, फर्राटा भरते हुए पहुंच सकेंगे यह सड़क विकास के साथ श्रद्धा की राह को भी चौड़ा करेगी.

Disclaimer

6/6
Disclaimer

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.