Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3205540

तू किसके साथ... घरेलू विवाद में पति बना हैवान, धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान

Hapur Crime News: हापुड़ से एक रूहानी कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, यहां घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी का मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया. 

घरेलू विवाद में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला
घरेलू विवाद में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला

अभिषेक माथुर/हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से रुह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. हापुड़ देहात क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान पति इतना हिंसक हो गया कि उसने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की है. गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के इंद्रगढ़ी निवासी सुनील का अपनी पत्नी नीलम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुनील अपना आपा खो बैठा. ​आरोप है कि सुनील ने घर में रखे धारदार हथियार से नीलम पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन रेत दी. चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, नीलम लहूलुहान हालत में जमीन पर तड़प रही थी.

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नीलम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया है. ​पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई और बड़ी वजह थी या फिर महज घरेलू विवाद में सुनील हिंसक हो गया और उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक पति को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था. अक्सर पति पत्नी पर उसके साथ धोखा करने का आरोप लगाता था. आए दिन दोनों के बीच क्लेश होता था.  लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि पति के सिर पर इतना खून सवार हो जाएगा कि वो अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास भी कर सकता है. 

ये भी पढ़ें :शराब के लिए पानी लाने से मना करने पर मासूम को गोली मारी, नामकरण समारोह में मची चीख-पुकार; पलभर में ही मातम में बदली खुशियां

उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी। उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.

 

TAGS

Trending news