बागपत तक चलेगी मेट्रो! सांसद राजकुमार सांगवान का बड़ा प्रयास, लाखों लोगों को मिलेगा तेज और सुविधाजनक सफर

Published: Jun 03, 2026, 03:58 PM IST|Updated: Jun 03, 2026, 04:01 PM IST

बागपत, खेकड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को जल्द ही तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है.

Baghpat Metro Train Project: बागपत, खेकड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को जल्द ही तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने की उम्मीद जगी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो कुछ ही साल में बागपत तक मेट्रो चल सकती है, जिससे सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. इसके अलावा मेट्रो विस्तार और ओवरब्रिज निर्माण जैसी परियोजनाएं बागपत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास की नई तस्वीर भी पेश कर सकती हैं.