Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर शादी न होने के कारण एक व्यक्ति फर्जी दरोगा बन गया. इतना ही नहीं वर्दी का रौब दिखाकर लोगों से काम पैसे भी वसूलता था.
Trending Photos
)
Shahjahanpur News/शिव कुमार: यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठ रहा था. पकड़ा गया आरोपी गौरव शर्मा मथुरा का रहने वाला है. उसके पास से एसआई का फर्जी आईकार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
पिछले कई दिनों से खुटार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों को धमका रहा है और खुद को विशेष तैनाती वाला अधिकारी बताता है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टोल टैक्स के पास से वर्दी पहने आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया.
क्यों बना पुलिस वाला?
आरोपी ने बताया कि उसकी शादी नहीं कर पा रहा थी, इसलिए उसने सब-इंस्पेक्टर की वर्दी बनवाई और लोगों को डराने-धमकाने के लिए उसे पहनना शुरू कर दिया. उसे लगता था कि वह सरकारी नौकरी के नाम पर किसी अमीर लड़की से शादी कर लेगा. फिलहाल ये मामला पूरा चर्चाओं का विषय बना हुआ है.
सीओ की बयान
सीओ प्रवीण ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी खुटार क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर फर्जी वर्दी की आड़ में लोगों पर रौब दिखाता था. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है.
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा देवबंद का कनेक्शन, आतंकी डॉ. अदिल की डायरी से बड़ा खुलासा!
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें ! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास,क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !