त्योहारों में महिला यात्रियों की सुरक्षा अब 'मेरी सहेली अभियान' की जिम्मेदारी...
Advertisement

त्योहारों में महिला यात्रियों की सुरक्षा अब 'मेरी सहेली अभियान' की जिम्मेदारी...

ट्रेन में सफर कर रही महिलाएं आरपीएफ की सुरक्षा में रहेंगी. बीते बुधवार अलीगढ़ स्टेशन पर महिलाओं से इसके बारे में फीडबैक भी लिया गया. 

सांकेतिक तस्वीर. (Twitter/@rpf_india)

अलीगढ़: त्योहारों के बीच अब सब अपने घर पहुंचने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के चलते महिलाए डरी भी हुई हैं. ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल ने 'मेरी सहेली अभियान' की शुरुआत की है.  RPF में तैनात महिला अधिकारी और जवानों ने महिला यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 182 के बारे में जानकारी दी है. रोज सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसकी एडमिन RPF महिला जवान हैं.

भगवान के भोग में नहीं हो सकेगी गड़बड़ी, प्रदेश सरकार के कड़े नियम होंगे लागू

अकेले सफर करने वाली महिलाओं की होगी पहचान
ट्रेन में सफर कर रही महिलाएं आरपीएफ की सुरक्षा में रहेंगी. बीते बुधवार अलीगढ़ स्टेशन पर महिलाओं से इसके बारे में फीडबैक भी लिया गया. ट्रेन में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान करने के साथ उन्हें जरूरत पर सुरक्षा देने का उद्देश्य है. जहां-जहां ट्रेन रुकेगी, वहां पर 'मेरी सहेली' की टीम महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी.

साइबर क्राइम से भी कराया महिलाओं को अवेयर
बीते बुधवार मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में जाकर बेटियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया. इंटरनेट चलाते वक्त सतर्कता बरतने की अहम सीख भी दी गई. ऑनलाइन किसी स्ट्रेंजर से बात न करें. कोई तंग करे तो पेरेंट्स या पुलिस से शिकायत करें. आइजी पीयूष मोर्डिया ने जानकारी दी कि मंडल के 68 थानों में महिला हेल्पलाइन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.

WATCH LIVE TV

Trending news