कानपुर कांड: मंत्री सतीश महाना ने जाना घायल जवानों का हाल, कहा- सजा ऐसी देंगे की अपराधी रखेगा याद
Advertisement

कानपुर कांड: मंत्री सतीश महाना ने जाना घायल जवानों का हाल, कहा- सजा ऐसी देंगे की अपराधी रखेगा याद

सतीश महाना ने बताया कि 2 पुलिस जवानों की हालत नाजुक है. दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, बाकी सभी जवान खतरे से बाहर हैं.

घायल जवानों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री सतीश महाना

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में 8 जवानों की जान गई है और 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यूपी सरकार में मंत्री सतीश महाना खुद शुक्रवार दोपहर बाद घायल जवानों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे.

सतीश महाना ने बताया कि 2 पुलिस जवानों की हालत नाजुक है. दोनों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, बाकी सभी जवान खतरे से बाहर हैं. वहीं 8 पुलिस जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए सतीश महाना ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी और ऐसा सजा दी जाएगी कि अपराधी भी अपराध करने से पहले सोचेगा.

आपको बता दें कि बीते गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के बिकरू गांव  पहुंची थी. पुलिस टीम पर विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी. इस शूटआउट में डिप्टी एसपी समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि अन्य सात पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस पर हमला करने के बाद विकास दुबे और उसके साथी मौके से फरार हो गए.

Trending news