नोएडा में बिल्डरों और फ्लैट के खरीदारों को पर्यावरण मंत्रालय का बड़ा गिफ्ट
Advertisement

नोएडा में बिल्डरों और फ्लैट के खरीदारों को पर्यावरण मंत्रालय का बड़ा गिफ्ट

नोएडा में बिल्डरों और फ्लैट के खरीदारों को पर्यावरण मंत्रालय का बड़ा गिफ्ट

नई दिल्लीः नोएडा में फ्लैट्स के खरीदारों और बिल्डरों को एक बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ओखला बर्ड सेंचुरी के 10 किमी के दायरे में निर्माण पर लगी रोक को हटा दी है। एक हफ्ते के भीतर इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब 1.27 किलोमीटर के दायरे को ही इको सेंसेटिव जोन माना जायेगा। इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी ने ओखला बर्ड सेंचुरी के 10 किलोमीटर के दायरे में कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 60 से 70 हजार फ्लैट्स का काम अधर में लटक गया था, जिसका सीधा असर हजारों खरीदारों पर हो रहा था।

एनजीटी के ताजा फैसले से ओखला पक्षी विहार के 10 किलोमीटर के दायरे में चलने वाले 53 बिल्डर के प्रोजेक्ट पूरे हो पाएंगे। ज्यादातर बिल्डरों के प्रोजेक्ट सेक्टर 93, 94, 96, 97, 25, 18 आदि में हैं। यहां रिहायशी, व्यावसायिक प्रोजेक्टों के अलावा कई बड़े समूहों के होटल भी निर्माणाधीन हैं।

ओखला पक्षी विहार में 200 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी आते हैं। इनमें कई प्रवासी हैं। यहां काफी संख्या में वनस्पतियों और जैव विविधता की भी भरमार है। इन्हें अनुकूल माहौल दिलाने के लिए आसपास मानवीय और अन्य प्रकार की गतिविधियों को रोकना एनजीटी का मकसद था।

Trending news