Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3207120

बंधे हाथ-पैर, सड़क किनारे फेंकी गई 'सरिता'… मीरजापुर में सनसनीखेज बरामदगी, बयान में उलझी कहानी

Mirzapur News: मीरजापुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां  लापता हुई महिला सरिता सिंह को दर्दनाक हालत में बरामद किया गया.राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे देखा हाथ-पैर बंधे हुए थे और उन पर पेट्रोल डालने की भी बात सामने आई है. 

 

सांकेतिक तस्‍वीर
सांकेतिक तस्‍वीर

मीरजापुर/राजेश मिश्र: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में चुनार क्षेत्र से लापता हुई सरिता सिंह नामक महिला को राहगीरों ने मुक्त कराया. उसका हांथ पैर बांधकर राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव के पास सड़क किनारे फेंका गया था. उस पर पेट्रोल डालने की भी बात कही जा रही है. पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को थाना अदलहाट में तहरीर देकर अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी. इस पर अदलहाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित की गई और सर्विलांस के माध्यम से जांच शुरू की गई. एक रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि 6 मई 2026 को सरिता सिंह को थाना राजगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया गया. बरामदगी के बाद महिला का बयान दर्ज किया गया, जिसमें कई बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आया है. पुलिस के अनुसार महिला के लिखित बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

इस मामले को लेकर परिजनों में पहले से आक्रोश देखने को मिला था. परिजनों का आरोप था कि 30 अप्रैल को अदलहाट थानाध्यक्ष के फोन पर सरिता सिंह को थाने बुलाया गया था, जिसके बाद शाम करीब 6 बजे नारायणपुर चौकी के पास उनसे आखिरी बार बात हुई और फिर उनका मोबाइल बंद हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

48 घंटे तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे. उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी.
अब बरामदगी के बाद पुलिस बयान में सामने आए विरोधाभासों की जांच कर रही है . पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि थाना अदलहाट पर प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित की गई थी. सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जांच करते हुए महिला को थाना राजगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है. महिला का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें कुछ बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आए हैं. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

और पढे़ं: 

वकील के हत्यारे का मिर्जापुर पुलिस ने किया 'हिसाब'! एनकाउंटर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला मिर्जापुर! पूर्व प्रधान व अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या
 

TAGS

Trending news